Private Doctors Welfare Association (Regd.) एक सामाजिक एवं कल्याणकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 15 अगस्त 2020 को संस्थापक Dr. Chaman Singh के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से की गई। इस संस्था की स्थापना का मूल उद्देश्य उन निजी स्वास्थ्य सेवा से जुड़े व्यक्तियों की समस्याओं, कठिनाइयों और वास्तविक परिस्थितियों को सामने लाना है, जो गांवों, कस्बों, मोहल्लों तथा दूरदराज के क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद वर्षों से आम जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य सहायता एवं सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास करते आ रहे हैं।
निजी स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों की आवाज को संगठित करना, उनकी वास्तविक समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना तथा ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों में सुरक्षित और कानूनी First Aid व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयास करना।
एक ऐसी व्यवस्था का निर्माण जिसमें जनता को समय पर प्राथमिक सहायता मिले, सेवा देने वालों को उचित प्रशिक्षण मिले, जिम्मेदारियां स्पष्ट हों, कानून का पालन हो, और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हो।
हमारा दृष्टिकोण "सेवा के साथ जिम्मेदारी और अधिकार के साथ कानून का पालन" पर आधारित है। किसी भी व्यवस्था में मरीज की सुरक्षा, प्रशिक्षित मानव संसाधन, उचित रेफरल और कानून का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
संस्था का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य सरकार का ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों में First Aid की आवश्यकता की ओर आकर्षित करना है। हम चाहते हैं कि सरकार एवं संबंधित स्वास्थ्य विभाग ऐसी नीति तैयार करें जिसमें निर्धारित योग्यता एवं प्रशिक्षण प्राप्त पात्र व्यक्तियों के लिए First Aid से संबंधित कार्यों की स्पष्ट कानूनी सीमा निर्धारित हो।